
कोरबा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह संगठन मंत्री पवन साय के कोरबा आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका अभिवादन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ पवन साय का आत्मीय स्वागत किया। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसके अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री संतोष देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा सहित कार्यकर्ता दीपक सिंह खड़ायत, पंकज सोनी, रंजू यादव, ऋतु चौरसिया, लकी नंदा, पूर्व पार्षद लोकेश्वर चौहान सहित कई अन्य गणमान्य नेता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पवन साय के कोरबा प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।
