
“खाद्यान्न घोटाले के किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा “
बिसवां(सीतापुर)। सौंदर्यकृत हुए बस स्टाप पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का अनावरण कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडे ने बटन दबाकर एवं माल्यार्पण कर किया।
उन्होंने कहा कि किसी देश परंपरा संस्कृति सभ्यता और पहचान को खत्म करना हो तो उसको इतिहास को खत्म कर दो इस देश में करीब पांच सौ बार मुगलों ने हमला किया और लूटा। उन्होंने केवल धन नहीं लूटा उन्होंने हमारी संस्कृति और संस्कार हमारी वैदिक सनातन परंपराएं थी उनको तोड़ते हुए इतिहास को छिन्न-भिन्न करने का काम किया और अंग्रेजों ने हुकूमत किया जब वह आए थे सबसे पहले हमारे इतिहास को कलंकित और कमजोर करने का काम किया आज हमारी जो पहचान है वो इतिहास हमारे पुरखो और पूर्वजों का है उससे बचाने कि जिम्मेदारी व कर्तव्य हमारा हैँ उन्होंने अटल जी के किए गए कार्यों का व्यापक व्याख्यान किया। उन्होंने विपक्ष के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व व्रती सरकारों मे देश की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थी लेकिन आज भाजपा सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित हैं और निर्भीक होकर कहीं भी आ जा सकती है।
उन्होंने जनपद में हुए खाद्यान्न घोटाले पर बोलते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो | पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया और कहां वहां अभी भी पद के लिए मार काट मची हुई है। विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देश सेवा, राष्ट्रवाद और उच्च लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उनका विचार हम सभी कार्यकर्ता और देशवासियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी नीतियों और दूरदर्शिता से भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। समारोह के दौरान समाज और संगठन में अतुलनीय योगदान देने वाले दर्जनों वरिष्ठजनों व प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधाकर शुक्ला, जया सिंह, अनुज वर्मा अतुल वर्मा अंशुमान वर्मा पंकज गुप्ता, राकेश वर्मा, मधुकांत मोर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
