
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित मिर्जापुर पुरानी वसुंधरा कालोनी जिसमें 87 घर हैं। कालोनीवासी बरसात के समय प्रतिवर्ष बहुत कठिनाई का सामना करते हैं। कालोनी से संपर्क मार्ग (मिर्जापुर पुलिया से तिवारीपुर) तक पहुंचने के तीन रास्ते हैं। तीनों रास्ते फिसलन युक्त कीचड़ व काफी गहरे गड्ढों में तब्दील हैं, जिससे प्रतिदिन कालोनी के लोग (विशेषकर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग) घायल होते रहते हैं और बहुत मुश्किल से संपर्क मार्ग तक पहुंच पाते हैं।
वसुंधरा कालोनी के Gen अल्फ़ा को स्कूल जाने में भी बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। असंपर्क मार्ग तक सुगम पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु किसी एक संपर्क मार्ग को आवागमन योग्य बनवाने हेतु कालोनी वासियों ने आप मीडिया बंधुओं से गुहार लगाई है ताकि मार्ग बनवाए जाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों तक बात पहुंचे और त्वरित कार्यवाही हो सके।
