
गोरखपुर। जिले के थाना बड़हलगंज कोतवाली के थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जनता के सुविधा हेतु जनसुनवाई का समय निर्धारित किया है। जिसके तहत प्रत्येक दिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक जनसुनवाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।
इसमें दो शिफ्ट में दो जनसुनवाई कर्मचारी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें पीले रंग की पर्ची काट कर देने के लिए तत्पर रहेंगे।जिसमें एक कांस्टेबल लक्ष्मी और दूसरी कांस्टेबल निशा रहेगी। एक जनसुनवाई ऑफीसर भी नियम के अनुसार नियुक्त रहते हैं। जो हर तरह की प्रार्थना पत्र पर निगरानी करते हैं। पेंडिंग व निस्तारित न होने वाले प्रार्थना पत्रों की जांच करते हैं।
साथ ही उसमें संबंधित कांस्टेबल या दीवान या पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा क्या कार्रवाई की गई ,इस पर भी निगरानी कर पीड़ित से संपर्क स्थापित करते हैं। फरियादियों द्वारा बड़े अधिकारियों को दिया गया प्रार्थना पत्र भी इसमें होते हैं। जो एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के तहत हो जाते हैं। जिसे आई जी आर एस भी कहा जाता है। बड़े अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र कुछ इस पोर्टल पर शामिल हो जाते हैं।जिसे जन सूचना अधिकारी निस्तारित करवाते हैं।
