
इन्दौर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस महापर्व के अंतर्गत गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक रमेश मेंदोला निर्देश अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड 29 स्थित बूथ क्रमांक 150,151, विजयनगर में सरकारी स्कूल की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस दौरान बच्चों को पुरस्कार एवं फ्रूटी वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया। इसमें मुख्य रूप से पार्षद पूजा पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत दुबे, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गौरे, पप्पू शर्मा, विक्रम सिंह पवार, विनोद सुनेर, अनिल सोनी, सुभाष धौलपुरे, चिंटू सांगले, दुर्गेश आवटे, आभा जानी, सोनू अरोड़ा, प्रीति नागदवे, सभी महिला मोर्चा , सभी बूथ अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। संगठन पर्व के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ संगठन को मजबूत नहीं कर रही, बल्कि स्वच्छता, सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभा रही है। जनसेवा के इस मार्ग पर पार्टी पहले से भी अधिक प्रचंड ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।
