
काठमांडू,। नेपाल में शनिवार सुबह हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोगा डर के मारे घरों से बाहर आ गए और जान बचाने इधर उधर भागने लगे। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के मुताबिक काठमांडू से करीब 300 किलोमीटर दूर बागलुंग जिले में सुबह 6.20 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 बताई जा रही है और इसका केंद्र जिले का खुखानी इलाका था। इससे पहले शनिवार को ही तड़के 3.14 बजे बागलुंग से करीब 40 किलोमीटर दूर म्याग्दी जिले में झटके लगे। केंद्र ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई इसका केंद्र म्याग्दी जिले का मुरी इलाका था। बता दें नेपाल भूंकप प्रवण वाले क्षेत्रों में आता है। हाल के दिनों में यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले महीने के आखिरी दिन भी नेपाल में भूकंप के भटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक 28 फरवरी की सुबह नेपाल के काठमांडू के पास 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें चार लोग घायल हुए थे। भूकंप शुक्रवार को 2.51 बजे दर्ज की गई। भूकंप केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और वीडियो शेयर किए गए है, जिसमें बताया गया है कि पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और अन्य इलाकों में भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक भूकंप काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर सुबह 2.51 बजे दर्ज किया गया। यह भूकंप नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में भैरव कुंडा के आसपास आया, जो तिब्बत की सीमा पर हिमालय पर्वत श्रृंखला के करीब है। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
