
मुंबई क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड का आनंद लेती दिख रही हैं। इसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है। इसमें अथिया राहुल के साथ अपनी खुशी व्यक्त करती दिख रही हैं। इसी साल ये दोनो माता-पिता बनने वाले हैं। जब से अथिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात सार्वजनिक की है तभी से हर कोई उनकी तस्वीरें देखने के लिए उत्साहित रहता है। इसी कारण उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अब सामने आयी है। इसमें दोनो को एक दूसरे के साथ समय बिताते देखा गया है। इसमें अथिया ब्लैक एंड आइवरी कलर के आउटफिट में बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। अथिया ने इस तस्वीर में ब्लैक टर्टल नेक स्वेटर को फुल लेंथ आइवरी स्कर्ट के साथ पहना है। स्वेटर की स्लीव्स हथेली तक आने से कूल लुक लग रहा है। अथिया शेट्टी अपने मैटरनिटी लुक में टीजिंग एलिमेंट एड करना बिल्कुल भी नहीं भूली। उन्होंने स्टाइलिश अटायर के साथ हैवी गोल्डन ड्रॉप ईयररिंग्स पहने हैं जो 5 लेयर में डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा स्टेटमेंट रिंग खूबसूरत लग रही है। उन्होंने प्रेग्नेंसी में कंफर्ट का ध्यान रखते हुए ब्लैक फ्लैट सैंडल पहनी है। कम से कम मेकअप मेकअप में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
