
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अनूप गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात उपस्थित सभी नेताओं ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अपने स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संपूर्ण जीवन पर संक्षिप्त चित्रण प्रस्तुत किया गया एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान द्वारा उनके लखीमपुर में किए गए कार्यों का वर्णन विस्तार से किया गया। अपने उद्बोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता द्वारा उनके जन्म से लेकर संपूर्ण जीवन काल में किए गए कार्यों पार्टी सेवा शिक्षा एवं पत्रकारिता के विषय में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा है उन्होंने उनके विचार व्रत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित भी किया। और एक महत्वपूर्ण बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कार्य करने में कठिनाई हो तब व्यक्ति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं साहित्य को पढ़ना चाहिए उसको निश्चित तौर से कठिनाई से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री उदित बाजपेई द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान संयोजक रोहित सिंह, नगर पालिका सीतापुर प्रतिनिधि नमिद्र अवस्थी, नगर पालिका खैराबाद प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, सुधाकर शुक्ला नैमिष रत्न तिवारी,संजय मिश्रा विश्राम सागर राठौर, इंदू सिंह चौहान,जया सिंह ,रमेश भार्गव दीपू, सुनील मिश्रा जितेंद्र मेहरोत्रा, रामप्रताप सिंह,अमन विक्रम सिंह, हरगांव अध्यक्ष नगर पालिका गफ्फार खान, रामजीवन जायसवाल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
