
दो बेटिंया और दो बेटे, दो की हालत नाजूक
भोपाल । राजधानी भोपाल के शासकीय कैलाशनाथ काटजू हॉस्पिटल में महिला द्वारा एक साथ चार बच्चो को जन्म देने का दुर्लभ मामला सामने आया हैं। अस्पताल में प्रसूति महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। हालांकि डॉक्टरो के अनुसार नवजातो के स्वास्थय को लेकर अभी स्थिति थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है। क्योकिं बच्चों का जन्म सही समय से पहले (प्रीमैच्योर) यानी गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए कराया गया। चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत चितांजनक है, उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है। डॉक्टर का कहना है की एक साथ तीन बच्चों का जन्म अब आम होता जा रहा है, लेकिन चार बच्चों का जन्म एक दुर्लभ घटना है। महिला जब पहली बार जांच के लिए अस्पताल आई थी, तब सोनोग्राफी में चार भ्रूणों की पुष्टि हो चुकी थी। इसके बाद से ही महिला और बच्चों की विशेष देखभाल के लिये लगातार चेकअप किये जाने के साथ ही उनकी हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। लेकिन सातवें महीने में ही प्रसव पीड़ा होने पर महिला को फौरन ही इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अस्पताल की टीम लगातार नवजातों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि कैलाशनाथ काटजू अस्पताल के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले, पिछले साल एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया था।