
अहमदाबाद । गुजरात की जीत में अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बार फिर सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे निकल आये हैं। सुदर्शन ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में 53 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस के साथ ही गुजरात ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। सुदर्शन के इस मैच को मिलाकर अब पांच मैच में 54.60 के औसत से 273 रन बनाये हैं। इससे वह ऑरेंज कैप की दौड़ में भी लंबी छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन पहले नंबर पर हैं। पुरन ने अब तक 5 मैचों में 288 रन बनाये हैं। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के मिशेल मार्श हैं, मार्श ने पांच मैच में 265 रन बनाये हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की दौड़ में नूर अहमद पांच मैच में 11 विकेट लेकर पहले जबकि साई किशोर पांच मैचों में 10 विकेट लेकर दूसरे व मोहम्मद सिराज भी पांच मैचों में 10 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं इस मैच के बाद गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा के अब पांच मैचों 8 विकेट हो गये हैं और वह आठवें नंबर पर हैं।
