
भोपाल । देहात क्षेत्र के ईंटखेड़ी थाना इलाके में बीती दोपहर एक तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवार मां और बेटे को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय वृद्वा ने कुछ घंटे चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुरा में रहने वाली संपत बाई (70) निजी काम के चलते अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही थीं। ईंटखेड़ी के पास पहुंचेन पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चलती बाइक सहित सड़क पर गिरने से संपत बाई को जानलेवा चोंटे आई, हालांकि उन्हें आसपास के लोगो की मदद से फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। वहॉ शाम के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामला कायम कर पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फरार कार चालक की जानकारी जुटाने के लिये पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाल रही है।
