
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने धीमी ओवर गति के लिए मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पंड्या पर पिछले सत्र में भी इसी कारण जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध भी लगा था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने समय रहते 20वें ओवर की शुरुआत नहीं की। इसके लिए मुंबई इंडियंस को सजा के तौर पर अंतिम ओवर में केवल चार ही खिलाड़ियों को 30 गज के दायरे के बाहर रखने की अनुमति थी। इससे भी मुंबई इंडियंस को हुआ था। इसके अलावा उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। आईपीएल की ओर से कहा गया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में धीमी ओवर गति रखी थी। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़ी है।” इस बार धीमी ओवर गति के तीन अपराधों के बावजूद किसी खिलाड़ी को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। इस बार इसकी जगह पर नकारात्मक अंक दिये जाएंगे।
