
पार्टनर शिवोन जिलिस ने पोस्ट कर दी जानकारी
सैन फ्रांसिस्को,। दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर पिता बन गए हैं। अब उनके 14 बच्चे हो गए हैं। मस्क एक अलग ही किर्तिमान रच रहे हैं। बच्चे के जन्म की जानकारी उनकी पार्टनर ने एक्स पर दी, जिसकी मस्क ने पुष्टी की है। इस बच्चे का नाम उन्होंने सेल्डन लाइकर्गस रखा है। बता दें कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस उनकी कंपनी न्यूरालिंक की एक्जीक्यूटिव हैं। इनसे मस्क को पहले से ही तीन बच्चे हैं। जिलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा- एलन और मैंने हमारी बेटी के जन्मदिन के मौके पर यह फैसला लिया है कि हम अपने प्यारे और अद्भुत बेटे सेल्डन लाइकर्गस के बारे में भी सभी को बताएं। वह पहलवान जैसा है, और उसका दिल सोने का है। हम उससे बहुत प्यार करते हैं। जिलिस ने यह नहीं बताया कि बच्चे का जन्म कब हुआ था। मस्क ने उनके पोस्ट पर हार्ट की इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें 2021 में यह खबर आई थी कि मस्क और जिलिस जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने गए हैं। 2024 में जिलिस ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। जिलिस का यह पोस्ट एक इन्फ्लुएंसर के दावे को मस्क ने अभी तक सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। जिलिस का कहना है कि जनवरी 2024 में सेंट बार्थ्स की अपनी यात्रा के दौरान वह और मस्क एक बच्चे को लेकर साथ आए थे। एलन मस्क उसके पिता हैं। मैंने पहले अपने बच्चे की निजता और सुरक्षा के लिए इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया था, लेकिन हाल के दिनों में यह स्पष्ट हो गया है। हाल के वर्षों और खबरों की मानें तो एलन मस्क अलग-अलग महिलाओं से कम से कम 12 बच्चों के पिता बन गए हैं। उनके पहले बच्चे नेवादा अलेक्जेंडर का जन्म 2002 में पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन से हुआ था। लेकिन 10 हफ्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। जस्टिन ने मस्क के पांच और बच्चों को जन्म दिया था। इनमें जुड़वां बच्चे विवियन और ग्रिफिन थे। तीन बच्चे डेमियन, काई और सैक्सन शामिल हैं। उनकी बेटी विवियन ने 2022 में यह कहकर मीडिया में हलचल मचा दी थी कि वह ट्रांसजेंडर है। उसने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया था, मस्क का सरनेम भी हटा लिया था। 2018 में मस्क का पॉप स्टार ग्रिम्स के साथ नया चैप्टर शुरू किया। ग्रिम्स से 2020 में उनके बेटे का जन्म हुआ। कपल ने 2021 में एक्सा डार्क सिडेरेल और 2023 में टेक्नो मशीनस नाम के दो और बच्चों को जन्म दिया था।
