
मुम्बई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सत्र के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। है। रजत पाटीदार ने कप्तानी की दौड़ में क्रुणाल पांड्या को पीछे छोड़ा। पाटीदार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी। वहीं क्रुणाल बड़ौदा के कप्तान रहे हैं। आरसीबी की ओर से कहा गया कि कप्तान का फैसला करना आसान नहीं था। उसके पास कई योग्य उम्मीदवार थे। हालांकि अंत में विचार विमर्श के पाटीदार को टीम की कमान सौंपी थी। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रजत को बधाई देते हुए कहा, आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं, आपने पूरे देश में प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। मैं और टीम के अन्य सदस्य आपके पीछे खड़े होंगे। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह देखना कि कौन फ्रैंचाइजी को आगे ले जाएगा, आपके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे भरोसा है कि आप आगे बढ़ते रहेंगे। रजत विकसित हुआ है, उसके खेल में कई स्तरों पर सुधार हुआ है। उसने राज्य की टीम का नेतृत्व किया है। उसने दिखाया है कि फ्रैंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए क्या करना पड़ता है। मैं प्रशंसकों से उसका समर्थन करने का अनुरोध करता हूं, और जानता हूं कि वह टीम के लिए सबसे अच्छा काम करेगा। चाहे कुछ भी हो सबसे महत्वपूर्ण बात टीम और फ्रैंचाइजी है। टीम, फ्रैंचाइजी को मेरी शुभकामनाएं और सभी के साथ काम करने का इंतजार है। वहीं मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा, तीन मुख्य बातें साझा करने लायक हैं। पहली बात आईपीएल में शांत और सादगी की जरूरत होती है। यह उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। दूसरी बात वह शांत हैं लेकिन अपने आस-पास के लोगों की परवाह करते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें तुरंत ही दूसरे लोगों से सम्मान और देखभाल मिलेगी, एक नेता के तौर पर लोग उनके पीछे चलेंगे। तीसरी बात उनमें एक जिद्दीपन और दृढ़ता है। आप इसे उनके खेलने के तरीके और खेल को संभालने के तरीके में देख सकते हैं। वहीं कप्तान बने वहीं आरसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, इसमें रजत ने कहा कि ये उनके लिए बड़ा सम्मान है। पाटीदार ने बताया कि उनकी कप्तानी का तरीका थोड़ा अलग है। मैं ज्यादा शांत हूं और मुझे परिस्थिति का पता रहता है कि क्या जरूरत है और क्या नहीं। मैं ज्यादा जाहिर नहीं करता है और दबाव की स्थिति में घबराता नहीं हूं और यही मेरी ताकत है
