
निफ्टी भी 309 अंक नीचे आया, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे
मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतेां के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ट्रेड वॉर की चेतावनी से भी बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इससे निवेशकों ने अपना पैसा बाजार से निकाल लिया। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अंत में सेंसेक्स 1018.20 अंक करीब 1.32 फीसदी ऊपर आकर 76,293.60 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 309.80 अंक तकरीबन 1.32 फीसदी की बड़ी गिरावट लेकर 23,071 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान भारती एयरटेल के अलावा सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। जोमैटो के शेयर में सबसे ज्यादा 5.24 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, अल्ट्रा सीमेंट, सनफार्मा, टीसीएस, महिंद्रा, रिलायंस के शेयर भी गिरे। जानकारों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से भी बाजार टूटा है। विदेशी निवेशकों ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 2463.72 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। इसके अलावा ट्रम्प ने अमेरिका में स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषया की। उन्होंने और अधिक टैरिफ लगाने की भी चेतावनी दी है। इससे दुनिया भर के बाजारों में भय का महौल बना और बाजार गिरने लगा। मुनाफावसूली के साथ ही कमजोर मार्जिन की रिपोर्ट से भी आयशर मोटर्स के शेयरों में कारोबार के दौरान 6.8 फीसदी की गिरावट आई। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल के शेयर भी 5 फीसदी नीचे आये। बाजार में आई इस गिरावट से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,17,71,803 करोड़ रुपये से घटकर 4,08,53,774 करोड़ रुपये रह गया। वहीं गत दिवस भी बाजार में गिरावट रही थी। इससे पहले आज सुबह बाजार बार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स मामूली बढ़त लेकर 77,384 पर खुला। हालांकि, कमजोर सेंटीमेंट्स की वजह से कुछ ही देर में यह लाल निशान में फिसल गया। शुरुआत में सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 77,115 पर कारोबार कर रहा था। इस तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 भी मामूली बढ़त के साथ 23,383 पर खुला लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में फिसल गया।
