
नई दिल्ली । लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत अभी तक इस सत्र में फ्लाप रहे हैं। ऋषभ ने अब तक खेले चार मैचों में केवल 19 रन बनाये हैं। ऋषभ से जहां प्रशंसकों को चौके और छक्कों की उम्मीद थी। वहीं वह अब तक के मैचों में एक ही छक्का लगा पाये हैं। इससे प्रशंसकों में निराशा है। बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी वह विफल रहे हैं। इसी कारण सुपरजायंट्स को अब तक चार में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे वह अंक तालिक में पहले पांच में भी नहीं हैं। ऐसे में ऋषभ अब सबसे निशाने पर हैं। सुपर जायंट्स ने उन्हें नीलामी में 27 करोड़ में खरीदा और टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी भी सौंपी पर । पर वह असफल रहे। इस बल्लेबाज ने पिछले चार मैचों में कुल 19 रन बनाए हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर 15 रन रहा है। उन्होंने ने अब तक चार मैचों में कुल 32 गेंदों का सामना किया। इस दौरान वह एक ही छक्का लगा पाये हैं। आंकड़ों से आप पंत की बल्लेबाजी को समझिए। अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने वह खाता भी नहीं खोल पाये थे। वहीं इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 15 रन ही बना पाये। पंजाब किंग्स के सामने वह दो रन ही बना पाये। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी वह दो रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी बल्लेबाजी नहीं चलने से लखनऊ सुपर जायंट्स का मध्य क्रम दबाव में बिखर रहा है केवल निकोलस पूरन और मिशेल मार्श ही अब तक रन बना पाये हैं।
