
नई दिल्ली । असम के पूर्व क्रिकेटर रहे (बीसीसीआई) महासचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि इस साल गुवहाटी में पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली होने वाली टेस्ट मैच का हिस्सा होगा। इससके अलावा साल के अंत में यहां आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप का भी भी एक मैच खेला जाएगा। सैकिया ने कहा, ‘गुवाहाटी में अब तक कोई टेस्ट और विश्व कप मैच नहीं खेला गया है पर अब बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद उसे इन मैचों की मेजबानी मिली है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 22 नवंबर से यहां असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस तरह गुवाहाटी टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला पूर्वोत्तर का पहला शहर होगा। सैकिया ने कहा कि एसीए स्टेडियम में आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के पांच से छह मैच भी खेले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘महिला विश्व कप 24 सितंबर से दो नवंबर तक खेला जाएगा। इसके कार्यक्रम को गुवाहाटी को शामिल किया गया है।’ सैकिया ने अपने क्रिकेट करियर में साल 1990-1991 के बीच चार प्रथम श्रेणी मैच खेलते हैं।
