
शेखपुरा । पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो आया है। इसमें कांबली अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के लिए ‘तेरे जैसा यार कहां गाना गाते दिख रहे हैं। असल में कांबली एक कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार के शेखपुरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसी दौरान मंच से ही ये गाना गाया। यहां बरबीघा अंतर्गत एसकेआर कॉलेज में स्व. विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसी टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए कांबली यहां पहुंचे थे। बरबीघा पहुंचने के दौरान उन्होंने सबसे पहले बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद वह खुली जीप से बरबीघा पहुंचे। इस दौरान कांबली को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ-साथ हजारों लोग चल रहे थे। कांबली ने ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जैसे ही वह मंच पर पहुंचे उन्होंने पहले लोगों से बात की फिर अपने दोस्त की याद में गाना गाने लगे। कांबली ने माइक लेकर अपने संबोधन में लोगों से भोजपुरी में बात करते हुए पूछा कैसन बा..? कांबली ने अपने क्रिकेट जीवन के पलों को याद किया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग क्रिकेट के इतने दीवाने हैं। इसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी।
