
मुंबई हाल ही में अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के जरिए सुष्मिता सेन ने फैंस और फॉलोअर्स के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा वह शादी तो करना चाहती हैं, लेकिन कोई सही जीवनसाथी मिलना चाहिए। दरअसल, इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता सेन ने बताया कि उन्होंने जयपुर में एक शादी अटेंड की थी। इस पर एक यूजर ने सुष्मिता से उनकी शादी को लेकर ही सवाल पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- मैं भी शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए न कोई शादी करने लायक। ऐसे थोड़ी होती है शादी। कहते हैं न, बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए न। शादी भी कर लेंगे। सुष्मिता सेन ने ढाई साल तक मॉडल रोहमन शॉल को डेट किया था। दोनों के बीच 15 साल का अंतर था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों, रेनी और अलीशा, के साथ भी बेहतरीन बॉंडिंग है। लेकिन साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस बात की जानकारी खुद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।
