
मुंबई,। अभिनेता गोविंदा का गृहस्थ जीवन कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह चर्चा लंबे समय से गॉसिप गलियारों में चल रही थी। अब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि गोविंदा का पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक अब फाइनल स्टेज पर है। दोनों ने 37 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। सुनीता पहले भी कह चुकी हैं कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं। वह मजाक में उनके अफेयर के बारे में भी बोल चुकी हैं। रूमर्स हैं कि गोविंदा और सुनीता के अलग होने की वजह। रुमर्स 30 साल की मराठी एक्ट्रेस हैं। हालांकि गोविंदा या सुनीता दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। कुछ वक्त पहले जब गोविंदा को गोली लगी थी तब यह बात सामने आई थी कि वह सुनीता के साथ नहीं रहते हैं। अब दोनों के तलाक के चर्चे हो रहे थे। एक पोस्ट में लिखा है कि गोविंदा का तलाक होने वाला है। एक रेडिट यूजर ने लिखा कि -सुनीता रीसेंट कई इंटरव्यूज में हिंट दे चुकी हैं कि गोविंदा का अफयेर है। वह उनके फ्लैट के ऑपोजिट बंगले में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं खाते हैं। उस इंसान के साथ रहना कितना एग्जॉस्टिंग होता होगा जिसके इतने अफेयर्स को माफ किया। मां और पूरे परिवार की देखभाल की और उसने बुढ़ापे में छोड़ दिया। एक यूजर ने लिखा है, अब पता लगा कि गोविंदा को गोली क्यों लगी थी। एक कमेंट हैं, सुनीता ने जरूर उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा लिया होगा। बता दें कि गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं। दोनों की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। शादी के वक्त सुनीता काफी छोटी थीं। सुनीता अभी अपने बेटे यशवर्धन और टीना के साथ रहती हैं। गोविंदा उनसे अलग रहते हैं।
