
दुबई, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए दुबई में हैं। बुमराह को यहां देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आये। । वह हालांकि पीठ की चोट के कारण पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गये थे। । आईसीसी ने सोशल मीडिया में बुमराह की एक तस्वीर पोस्ट कीI जिसमें वह आईसीसी पुरस्कार पुरस्कारों के साथ नजर आ रहे हैं। ये अवॉर्ड्स हैं-आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष टी20आई टीम ऑफ द ईयर हैं। बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकिति किये गये थे जबकि पिछले साल उन्हें सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी मिली थी। दुबई पहुंचने के बाद सबसे पहले वह भारतीय खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस दौरान बुमराह को गले लगाया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों के साथ भी बुमराह उत्साह से मिले। इस दौरान बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने कहा कि अब वह ठीक हो रहे हैं और एनसीए में अभ्यासा कर रहे हैं। बुमराह के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। वह पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 21 मैचों में 86 विकेट लिए थे। इसम दौरान उनका औसत 13.76 जबकि सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 6 विकेट पर 45 रन था। टेस्ट मैचों में बुमराह के नाम 13 मैचों में 71 विकेट हैं। वह घरेलू के साथ ही विदेशी धरती पर भी समान रुप से सफल हुए हैं।
