
दुबई, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले बुधवार से शुरु हो रहे हैं। इसमें मेजबान पाकिस्तान सहित 8 टीमें भाग ले रही हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, भारत के जसप्रीत बुमराह सहित कई टीमों के प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हैं। ऐसे में चैम्पियंस ट्रॉफी में ट्रेविस हेड , शुभमन गिल सहित ये खिलाड़ी अंतर पैदा कर सकते हैं। ट्रेविस हेड : ऑस्ट्रेलिया के हेड एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। अपनी बल्लेबाजी से वह अभी भी खेल का रुख मोड़ देते हैं। पिछले कुछ साल इस बल्लेबाज को काफी सफलता मिली हैं और वह इस सिलसिले को बनाये रखना चाहेंगे। उन्होंने पिछले कुछ समय से नॉक आउट मुकाबलों में भारत को काफी परेशान किया है और ऐसे में बल्लेबाजी की अनुकूल पिचों पर हेड एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में पीछे नहीं रहेंगे। शुभमन गिल : एकदिवसीय प्रारूप में 60 की शानदार औसत और 101 से अधिक के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सात शतक और 15 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन ने 50 एकदिवसीय मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह ऐसा प्रारूप है जिसमें वह जिम्मेदारी उठाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐेसे में इस टूर्नामेंट में उनके पास बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर है। फखर जमा : पाकिस्तान के फखर जमां ने पिछले चैम्पिसं ट्रॉफी फाइनल में शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम के हाथों में आया खिताब छीन लिया था। वह एक भरोसेमंद बल्लेबाज होने के साथ ही आक्रामक शॉट भी खेलने में माहिर हैं। डेवोन कॉनवे : न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे कॉनवे का एकदिवसीय करियर अधिक बड़ा नहीं हैं। उन्होंने अब तक केवल 33 मैच खेले हैं लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई मैच विजेता पारियां खेली हैं। वे स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान हो या दुबई, टी20 लीग क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण वह हर जग के हालातों में ढ़ जाते हैं। हेनरिक क्लासेन : दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन चाहे टी20 हो या एकदिवसीय किसी भी प्रकार के मैच का रुख बदल देते हैं। क्लासेन बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाते हैं। उन्होंने त्रिकोणीय श्रृंखला में एक मैच में 56 गेंद पर 87 रन बनाए और शीर्ष स्तर के पाकिस्तानी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने 58 मुकाबलों में 44 से अधिक के औसत और 117.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
