
बुकावु । कांगो में रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने खनिजों से समृद्ध पूर्वी कांगो के दूसरे प्रमुख शहर बुकावु पर कब्जा किया है। विद्रोही समूह एम23 ने इसकी पुष्टि की है कि उनके लड़ाके बुकावु शहर में हैं और कांगो की सेना के वहां से जाने के बाद, विद्रोहियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। एक संगठन जिसमें एम23 सहित अन्य विद्रोही समूह शामिल हैं, ने एक बयान जारी कर कहा हैं कि उनके लड़ाके 13 लाख की आबादी वाले बुकावु शहर में सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने और जनता की सहायता करने के लिए जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ‘एम23’ के प्रवक्ता लॉरेंस कान्यूका ने कहा, हमारे बल लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, इससे पूरी आबादी संतुष्ट है। यह भी प्रतीत हो रहा है कि सरकारी बलों ने विद्रोहियों से कोई गंभीर संघर्ष नहीं किया, और यहां तक कि कई सैनिकों को नागरिकों के साथ भागते हुए देखा गया। वहीं विद्रोही नेता बर्नार्ड महेशे बयामुंगू ने गवर्नर कार्यालय के सामने खड़े होकर निवासियों से कहा कि वे जंगल में रह रहे हैं और अब वे पुराने शासन की अव्यवस्था को ठीक करने का इरादा रखते हैं।
