
प्रयागराज में बस से टकराई बोलेरो
कोरबा छत्तीसगढ़ कोरबा से यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा निवासी श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु कोरबा जिले से संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उक्त हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेजा इलाके में रात्रि लगभग ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। पूरी बोलेरो पिचक गई। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार विवेक यादव ने बताया की बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। पुलिस को बोलेरो से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वही 19 लोग घायल बताये जा रहे हैं जिनको अस्पताल भेजा गया है।