
कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति का कहना है कि रूस ने चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर ड्रोन से हमला किया है। रूस का ड्रोन चेर्नोबिल के परमाणु प्लांट के कवच पर गिरा है। हालांकि, रूस के ड्रोन हमले के बाद से प्लांट का रेडिएशन स्तर सामान्य है। जेलेंस्की ने घटना को आंतकी हमला बताकर परमाणु स्थलों को निशाना बनाने को खतरनाक बताया है। हालांकि, राष्ट्रपति जेलेंस्की से हमले की पुष्टि के बाद दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है। रुस के साथ जंग के बीच यूक्रेन में परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कीव ने न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा जोखिमों पर जोर देकर कहा हैं कि लापरवाही की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि चेर्नोबिल की घटना और ज़ापोरीज्ज्या न्यूक्लियर पावर प्लांट के आसपास हाल के समय में बढ़ी सैन्य गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है। चेर्नोबिल परमाणु स्थल पर हमारी एक टीम है, जो स्थिति की जांच कर रही है।
