
-सूचना पर पुलिस ने किया मां को गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
फ्लोरिडा । मां नाम आते ही ममता की तस्वीर सामने आ जाती है। मां अपने बच्चों की खातिर जाने क्या-क्या करती है और उनके लिए दुनिया से लड़ जाती है। वहीं एक ऐसा मां जिसने अपने एक साल के बेटे को समुद्र के किनारे छोड़ दिया, जिससे वह पानी में डूबने लगा जिसे एक राहगीर ने बचाया। जानकारी के मुताबिक उस महिला पर बच्चे के प्रति लापरवाही को लेकर केस चला और महिला को नवंबर में बाल शोषण और बच्चे को अवैध रूप से छोड़ने का दोषी पाया गया और उसे 15 साल की सजा सुनाई गई। मिशिगन की 38 वर्षीय महिला को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब उसके बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई को लेकर चिंता जताई, जिसे बाद में फ्लोरिडा के डेटोना बीच पर पाया। फ्लोरिडा कोर्ट की जज ने बच्चे की देखभाल करते समय मारिजुआना, शराब और संभवतः मेथ का इस्तेमाल कर रही थी। बच्चा समुद्र की लहरों में चला गया और उसे बचाया नहीं जाता तो वह डूब सकता था। कोर्ट में मिशेल के बचाव वकील ने दावा कि महिला मानसिक बीमारी से गुजर रही थी। बताया गया है 8 नवंबर, 2023 को, मिशेल को आधी रात को अपने छोटे बच्चे के साथ समुद्र तट पर चलते हुए देखा गया। पांच मिनट बाद, वह उसी स्थान से गुजरी जहां उसे सर्विलांस कैमरे में देखा गया था, लेकिन इस बार उसके साथ बच्चा नहीं था। फिर महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को कॉल किया। रिपोर्ट के मुताबिक एक अजनबी ने बच्चे को समुद्र में डूबने से पहले ही बचा लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे को बचाने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि बच्चा पानी में अपने हाथों और घुटनों पर था। उसके हाथ रेत में उसकी कलाई तक धंसे हुए थे और लहरें उसके सिर से टकरा रही थीं अगर वह वहां नहीं पहुंचता तो बच्चे के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जब पुलिस वहां पहुंची, तो लड़के की सांसें धीमी चल रही थीं और वह कोई रिएक्शन नहीं दे रहा था। अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो गया। मिशेल के पांच बच्चे हैं। दिसंबर 2023 में, घटना के सिर्फ दो महीने बाद, उन्हें गिरफ्तार किया गया और बच्चों को फोस्टर केयर में रखा गया।
