
नई दिल्ली । एक समय था, जब महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम आंका जाता था। इस कारण भारत में भी महिलाओं को उस तरह का सम्मान नहीं मिल सका, लेकिन आज दुनिया बदल चुकी है और महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिला दिवस के मौके पर ऐसी ही महिलाओं को याद कर रहे है, जिन्होंने समाज में अपना नाम कमाया और देश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी। आपको भारत की कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में बात रहे हैं, जिन्हें दुनिया में हर कोई जानता है। आयरन लेडी….इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चर्चे दुनिया के कोने-कोने में मशहूर हैं। इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थी, जो अपने निश्चय और दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए मशहूर थी। बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली पहली महिला थी। दरअसल इंदिरा ने हरित क्रांति लाकर भारत के कृषि क्षेत्र में कई बदलाव किए। सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक और हेडमिस्ट्रेस सावित्री बाई फुले की। बता दें कि करीब 9 साल की छोटी उम्र में ही उनकी शादी ज्योतिराव फुले के साथ हो गई थी, इसके बाद सावित्री और उनके पति ने मिलकर पढ़ाई को लेकर किसी के साथ भेदभाव ना हो इस पर काम किया। सावित्री बाई ने देश को आजादी दिलाने के काम में पुणे की यरवदा जेल में भी वक्त बिताया। सरोजिनी नायडू सरोजिनी नायडू का नाम देश की उन जांबाज और महान महिलाओं में शामिल है, जिन्होंने अपने नाम का परचम दुनियाभर में फहराया। सरोजिनी जिन्हें द-नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी खास भूमिका निभाई थी। सरोजिनी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर कानूनी सुधारों की वकालत, सामाजिक कल्याण के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा दिया। यही वजह है कि आज उनका नाम इतिहास में दर्ज है। मैरीकॉम साल 2002 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं भारत की पहली महिला बॅाक्सर मैरी कॉम भी दुनियाभर में अपना सिक्का चमकाने वाली महिलाओं में से एक हैं। दरअसल मैरी कॉम ने 2001 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में चांदी जीतकर अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में जब मैरी कॉम महिला फ़्लाइवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज बनीं। मैरी कॉम को भारत सरकार ने पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित भी किया है और उन्होंने दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया। कल्पना चावला कल्पना चावला का नाम दुनिया की कुछ चुनिंदा महान महिला हस्तियों में शामिल है, जिन्होंने दुनिया के कोने कोने में अपने नाम का डंका बजवाया है। अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला ही थीं। साल 1997 में उन्होंने अंतरिक्ष में जाने के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि साल 2003 में अंतरिक्ष शटल कोलंबिया से जब उन्होंने उड़ान भरी थी तब अंतरिक्ष यान दुर्घटना का शिकार हो गया और इसकारण कल्पना चावला का भी निधन हो गया था।
